*रूपए नहीं देने पर घर से उठा लेने जाने की धमकी पर डरी सहमी महिला पहुंची थाने
हलिया, मीरजापुर,22 नवंबर (आरएनएस)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट खरका गांव निवासी आशा कार्यकर्ता रंजना देवी को शनिवार दोपहर एक बजे के करीब क्राइम ब्रांच के नाम पर एक व्यक्ति ने फोन किया और रंजना देवी से साढ़े पांच हजार रुपए भेजने के लिए कहा। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने आशा कार्यकर्ता को साढ़े पांच हजार रुपए नहीं भेजने पर घर से एक घंटे के भीतर उठा ले जाने की धमकी दी। क्राइम ब्रांच के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई धमकी से डरी सहमी महिला ड्रमंडगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। आशा कार्यकर्ता रंजना देवी ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब मोबाइल नंबर 6389463166 से कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति अपने को क्राइम ब्रांच का बताकर साढ़े पांच हजार रुपए फोन पे करने के लिए कहा। क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने रूपए नही भेजने पर एक घंटे के भीतर घर से उठा ले जाने की धमकी दी। ड्रमंडगंज थाना पर साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल साकेत कुमार सैनी ने आशा कार्यकर्ता को बताया कि किसी ठग ने आपको डरा धमकाकर रूपए ऐंठने के लिए अपने को क्राइम ब्रांच का बताकर आपको ठगने का प्रयास कर रहा था। घबराएं नही पुलिस आपकी सहायता करेगी। साइबर अपराध से संबंधित कार्य देख रहे कांस्टेबल साकेत कुमार सैनी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच के नाम पर फोन करने वाले मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

