*शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिये भेजा पत्रक
हलिया, मीरजापुर ,22 नवंबर (आरएनएस)। स्थानीय विकासखंड के विशेष प्रगणन पुनरिक्षण के दौरान शनिवार को खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी को चार बीएलओ अनुपस्थित पाए जाने तथा कार्य में सिथिलता व मोबाइल स्वीच आफ मिलने पर शिक्षा विभाग को कार्यवाही के लिये पत्रक भेजा है कल तक आनलाइन फिडिंग नहीं होने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्यवाही होने की बात बीडीओ ने कहा है वही इस कार्यवाही से हडकंप मचा हुआ है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिकटा गांव में कार्यरत बीएलओ हरिनारायण, बीरपुर में श्रीराम, सहजी में गणेश केसरवानी, बसुहरा में जगदीश प्रसाद के कार्यों में शिथिलता पाए जाने तथा मोबाइल स्विच ऑफ होने पर चार बीएलओ के विरुद्ध शिक्षा विभाग को पत्रक भेजा गया है बीडीओ ने कहा कि हलिया, गलरा, मवयी, महुगढ, ऊटी आदि गांव में निरिक्षण के दौरान बीएलओ के कार्य सही चलता पाया गया सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि 30 नवम्बर तक सत प्रतिशत आन लाइन गणना प्रपत्रों को करना अनिवार्य है। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विकास खंड में कुल 246 बीएलओ लगे हुए है ऐसे में ड्यूटी में लापरवाही करने वालों में खलबली मच गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

