लखनऊ,22 नवंबर (आरएनएस)। के अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुनारन बाग मंदिर, सेक्टर-बी की रहने वाली 25 वर्षीय प्रीति पत्नी सुमित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह करीब 6:16 बजे परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जाँच में पाया गया कि प्रीति ने मकान के टिन शेड में लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।परिजनों से हुई प्रारंभिक बातचीत में सामने आया कि प्रीति और सुमित ने फरवरी 2018 में प्रेम विवाह किया था। दंपति का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है। बताया गया कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रीति ने यह कदम उठाया।मृतका के मायके पक्ष ने कुछ आरोप लगाए हैं, जिनकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

