भोपाल,22 नवंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने पोदार वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया।
महापौर मालती राय ने शनिवार को नई जेल रोड स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं स्पोर्ट्स मीट का गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाला प्रबंध समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

