भोपाल 23 नवंबर (आरएनएस)।प्रदेश में गणना पत्रक डिजीटाइजेशन का कार्य 57.05त्न पूरा हो गया है। 5 करोड़ 73 लाख से अधिक मतदाताओं को एन्युमरेशन फॉर्म का बीएलओ द्वार वितरण किया जा चुका है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने लिए एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण व डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। 23 नवंबर तक प्रदेश के 5 करोड़ 73 लाख 2 हजार 531 मतदाताओं को 65014 बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा गणना पत्र प्रदान किया जा चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 27 लाख 48 हजार 305 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जा चुका है, जो कुल गणना पत्रकों का 57.05त्न है।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर घर जाकर गणना पत्रक का वितरण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक चलेगी।
एसआईआर के दौरान मतदाता ऑनलाइन भी गणना पत्रक भर सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट 1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर फॉर्म भरना होगा। साथ ही मतदाता 2003 की मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्गशद्गद्यद्गष्ह्लद्बशठ्ठ.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

