विकासनगर,23 नवंबर (आरएनएस)। सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्सÓ थीम पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इसरो के वैज्ञानिक डॉ. कमल पांडे ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सतत विकास के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा समृद्धि शर्मा को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयरÓ चुना गया, जिन्हें डॉ. सार्थक अरोड़ा ने 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पांडे ने कहा सांस्कृतिक समारोह के माध्यम से छात्र-छात्राओं को संस्कृति का ज्ञान होता है, जिससे उनमें संस्कारों के साथ ही आत्मविश्वास का सृजन भी होता है। उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं से सर्वांगीण विकास पर जोर देने की सलाह दी है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से नशे से समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों को दिखाया। एकांकी नाटक से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश दिया। इसके साथ ही पंजाबी, मणिपुरी, राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। सालभर की शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के आधार पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विशेष आमंत्रित अतिथि संजय जैन ने वरिष्ठ छात्रों को महात्मा गांधी की आत्मकथा भेंट की, जिससे छात्रों को गांधीजी के मूल्यों व आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस दौरान फादर लुकस क्लास्टन, ओपी चुग, अनिल बोहरा, पूजा आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

