विधायक ने उमा भारती की कथित चुनौती को स्वीकार किया
जगदीश यादव
कोलकाता 24 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक साम्प्रदायिक मोड आ गया है। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में एक और ‘बाबरी मस्जिदÓ के निर्माण के नींव रखने का ऐलान किया है। उक्त ऐलान से देश भर में कटुता का माहौल बन गया है तो एक बार फिर ‘बाबरी मस्जिदÓ की बात देश की फिंजा में विवाद भी घुलने लगा है। 6 दिसंबर वही तारीख है जब 33 साल पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद तोड़ दी गई थी। इधर बीजेपी नेता और राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं प्रखर हिंदूवादी नेत्री उमा भारती ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर को चेताया है कि वह ऐसा नहीं करे। उमा भारती ने कहा है कि, भारत की धरती पर उस बाबर का जिसने भारत पर हमला किया और हमारे देश को अपमानित किया, उसके नाम की कोई इमारत भारत में बन नहीं सकती। अगर ऐसी कोई इमारत बनी तो वह ध्वस्त कर दी जाएगी उन्होंने कहा है कि इबादत के नाम पर बनी मस्जिद का हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था। उमा भारती ने कहा जो सरकार बाबर की इमारत को संरक्षण देगी, वह भी ध्वस्त कर दी जाएगी। उमा भारती टीएमसी विधायक के बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दे चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने ममता बनर्जी को सलाह दी थी बाबर के नाम मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्रवाई कीजिए। देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेवारी है। वैसे बता दे कि केवल उमा भारती ही नहीं बरन देश भर में तमाम नेताओं ने जहां विधायक हुमायूं कबीर के उक्त ऐलान को सद्धभावना को बिगाडऩे वाला कार्य करार दिया है तो अयोध्या से संत समाज ने भी इसका कड़ा विरोध किया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने साफ कहा कि, उमा भारती हों या कोई और उन्हें सबकी चुनौती स्वीकार है और उनके ऐलान के अनुसार इसी 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में एक और ‘बाबरी मस्जिदÓ के निर्माण के नींव रखीं जाएगी उन्हें भी देखना है कि उन्हें कौन रोकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

