हरिद्वार,26 नवंबर (आरएनएस)। आज कनखल पायलट बाबा कॉलेज में राज्य मंत्री सुनील सैनी की उपस्थिति में वंदे मातरम सभी छात्र छात्रों और शिक्षकों द्वारा गाया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया।मंत्री सैनी ने कहा, “हम सबको स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना है, स्वदेशी की भावनाओं को लेकर आगे बढ़ाना है। स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करके भारत को विश्व गुरु बनाना है।”साथ ही साथ उत्तराखंड राज्य को सबसे अग्रणी राज्य बनाना है द्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धर्म रक्षक पुष्कर सिंह धामी जी के मजबूत नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

