भोपाल २६ नवंबर (आरएनएस)।स्पर्श जागरूकता कार्यक्रम स्थानीय लेखा कार्यालय एलएओ बैरागढ़ द्वारा २८ नवंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाणगंगा चौराहा भोपाल में प्रात: ११ बजे से शाम ४ बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजीव खत्री (से०नि०) ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि आवश्यक दस्तावेज जैसे पीपीओ आधार कार्ड, पेन कार्ड डिस्चार्ज बुक, ईएसएम पहचान पत्र, बैंक एकाउंट विवरण / पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अवश्य लाएँ। यह कार्यक्रम पेंशन संबंधी शिकायतों के निवारण एवं समाधान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है एवं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएँ।

