भोपाल २६ नवंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई के २६/११ हमले में देश एवं मानवता की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवानों और दिवंगत नागरिकों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले नागरिकों के साथ हैं। हम सभी को राष्ट्र की अस्मिता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ हर क्षण सतर्क और एकजुट रहना होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

