दतिया 26 नवंबर (आरएनएस)। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में विगत दिवस संभाग स्तरीय हॉकी महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संभाग स्तर की टीमें ग्वालियर, मुरैरना, शिवपुरी, भिण्ड़, गुना दतिया की टीमों ने भाग लिया। जसमें ग्वालियर की टीम विजेता एवं दतिया की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में आज बुधवार को पुरूष वर्ग संभाग स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुरैना विजेता दतिया उप विजेता तथा ग्वालियर की टीम तीसरे नम्बर पर रही।
इस दौरान राधावल्लभ मिश्रा पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी रसीद खांन, विभिन्न टीमों के साथ आए कोच एवं मैनेजर, प्रभारी प्राचार्य डॉ. एससी कौशिक, डॉ अभय कुमार राहुल, डॉ. शिव सिंह, प्रो. एसके पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत कुमार यादव, डॉ डीपी अहिरवार, डॉ. सीमा माग्रेट सिंह, डॉ. अरविन्द यादव, डॉ. मुकेश गुर्जर स्पोर्ट प्रभारी, भूपेन्द्र सिंह क्रीड़ा अधिकारी शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया, डॉ. राघवेन्द्र सिंह यादव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय इन्दरगढ़, डॉ. आशीष पवैया क्रीड़ा अधिकारी शासकीय गोविन्द महाविद्यालय सेवढ़ा, रमाकान्त दांगी क्रीड़ा अधिकारी शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

