भोपाल 26 नवंबर (आरएनएस)। गौतम नगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे की बताई जा रही है। हत्या महज एक बीड़ी ना पिलाने से नाराज होकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित के मुताबिक 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा मजदूरी का काम करता था और गौतम नगर थाने के करीब फुटपाथ पर सोता था। कार्तिक राठौर नाम के आरोपी ने युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का कल (मंगलवार) जन्मदिन था। रात में वह रास्ते से गुजरते समय सुरेश के पास आया और बीड़ी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। सुबह कार्तिक दोबारा मौके पर आया, आसपास से पत्थर उठाया और सुरेश के मुंह को कुचल दिया।
इसके कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा, ये देखने के लिए कहीं वह जिंदा तो नहीं है और एक बार और पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

