जौनपुर 27 नवंबर (आरएनएस )। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताते है कि भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभगौड़ पुत्र राजेश गौड़ ने बुधवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद परिजनों की डांट से परेशान होकर घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

