सुलतानपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। काशी (वाराणसी) में सम्पन्न हुए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन काशीकॉन-2025 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के केएन उदुपा सभागार में एक गौरवपूर्ण पल देखने को मिला।
भारतीय सहायक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ संघ एवं फिजियोथेरेपिस्ट कल्याण संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले के डॉ. वत्सल उपाध्याय (फिजियोथेरेपिस्ट) को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक पुरस्कार (वरिष्ठ श्रेणी) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पुनर्वास के क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए दिया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के नैदानिक कार्य, मरीजों के प्रति समर्पण और फिजियोथेरेपी क्षेत्र में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। सम्मेलन का थीम सीखें, जुड़ें ,खोजें और प्रेरित करें रहा। मुख्य आयोजक डॉ. संतोष पाण्डेय संगठन अध्यक्ष,
डॉ. प्रकाश मेहता संगठन सचिव,
डॉ. व्योम ज्ञानपुरी सह-संगठन सचिव से डॉ. वत्सल उपाध्याय ने पुरस्कार लेते हुए कहा, यह सम्मान मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसे अपने सभी मरीजों, साथियों और गुरुजनों को समर्पित करता हूँ। पुनर्वास के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। ज्ञान की राजधानी काशी में मिला यह सम्मान न केवल डॉ. वत्सल उपाध्याय के लिए, बल्कि पूरे फिजियोथेरेपी समुदाय के लिए गर्व की बात है। इंसेट:
18 साल से एडवांस मशीनों से दे रहे चमत्कारी आराम
शहर के जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वत्सल्य उपाध्याय पिछले 18 वर्षों से आधुनिक एवं एडवांस मशीनों के जरिए मरीजों को फिजियोथेरेपी सेवा दे रहे हैं।
उनके क्लिनिक में आने वाले मरीजों को दर्द से आश्चर्यजनक रूप से जल्दी राहत मिल रही है। लकवा, कमर दर्द, घुटना दर्द, सर्वाइकल और खेल चोटों सहित हर तरह के मरीज यहाँ ठीक होकर मुस्कुराते हुए लौट रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

