सुल्तानपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पॉलिटिकल पावर मास्टर की है, आज जनता राजनीति के महत्व को समझ रही है और राजनीति की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है। जिस समाज में राजनीतिक चेतना नहीं होती, वह सत्ता और नीति निर्धारण में हिस्सा नहीं ले सकता।
मंत्री राजभर शुक्रवार को डाक बंगला सुल्तानपुर में आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को समयबद्ध, प्रभावी और धरातल पर स्पष्ट रूप से लागू किया जाए, ताकि लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँच सके। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक विनोद सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक, ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

