अभद्र टिप्पड़ी पर भड़का गुस्सा आक्रोश
सुल्तानपुर 28 नवंबर (आरएनएस )। ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक के पदाधिकारियो व अधिवक्ताओ ने प्रदर्शन कर अमर्यादितअभद्र टिप्पणी पर आक्रोश जताया। जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे पुतला फूंका राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र दिया.बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना व जनसभा का आयोजन किया जहां सैकड़ो की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने संतोष की बर्खास्तगी की मांग करते हुए नाराजगी जताई। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के आईएएस अफसर संतोष वर्मा ने एक सभा के दौरान ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र व घटिया टिप्पणी की थी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश मे कार्यवाही को लेकर पूरे देश के सामाजिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिवारी के आवाहन पर संगठन के संरक्षक हरख नारायण मिश्रा योगेश पांडेय पवन मिश्रा संतोष मिश्रा विपिन पांडेय नितिन मिश्रा शिव शंकर तिवारी घनश्याम तिवारी राजदेव शुक्ल विपिन मिश्रा रविंद्र तिवारी दिनेश मिश्रा समेत दर्जनों पदाधिकारियो ने शहर के परशुराम चौराहे पर संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शहर के परशुराम चौराहे दीवानी चौराहा बस अड्डा राजीव गांधी पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। संतोष वर्मा को बर्खास्त करो नारी के सम्मान में हम सब मैदान में संतोष वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
यहां हरख नारायण मिश्र ने कहा किसी भी समाज की बेटी के लिए देश के एक जिम्मेदार अधिकारी का यह बयान निंदनीय है उनकी घृणित मानसिकता को प्रदर्शित करता है एक उच्च स्तरीय अधिकारी का यह व्यवहार कर्मचारी नियमावली का तो उल्लंघन ही है सर्वसमाज के लिए बहुत ही घातक है उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से उक्त आईएएस को बर्खास्त करते हुए उसके मानसिक दिवालिया पन की जांच करने की मांग की यहाँ पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद त्रिपाठी हरख नारायण मिश्रा संतोष मिश्रा विपिन मिश्र नरेंद्र कुमार पांडेय जय मुकुंद घनश्याम तिवारी शिव नारायन तिवारी अरविंद राय राजदेव शुक्ल बार एसोसिएसन के पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय करुणा शंकर द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी हेमंत मिश्रा श्यामराज शुक्ला हरदेव मिश्र अरविंद सिंह अशोक सिंह बिसेन विपिन मिश्र आलोक उपाध्याय आदि रहे…
*अधिवक्ताओं ने फूंका आईएएस संतोष वर्मा का पुतला*
आईएएस संतोष वर्मा के बयान जब तक मेरे बेटे के साथ ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे तब तक आरक्षण जारी रहेगा को लेकर अधिवक्ता समाज आक्रोशित रहा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव को मांग पत्र दिया वहीं एक दिवसीय धरना व सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे सभा की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दूबे ने की वही कमेटी के सदस्य प्रेमदत्त पाठक सूर्य प्रसाद पांडेय पूर्व अध्यक्ष राम विशाल तिवारी करुणा शंकर द्विवेदी वीरेंद्र कुमार चौबे अरविंद सिंह राजा रामकुमार सिंह ललित सिंह, रामदयाल शुक्ला द्वारिका प्रसाद द्विवेदी विपिन मिश्रा शिवप्रसाद भार्गव सुभाष तिवारी अशोक यादव अशोक पाठक विद्या भूषण पांडेय रवि प्रकाश पांडेय ने सभा को संबोधित किया अंत में सभी ने संतोष वर्मा का कलेक्ट परिसर में पुतला दहन किया, कार्यक्रम पर संचालन अधिवक्ता सुभाष तिवारी ने किया.यहाँ पंडित हरख नारायण मिश्र रोहित अवस्थी सत्येंद्र लक्ष्मी शुक्ल राजीवमिश्रा शिव नारायण मिश्रा योगेश पांडेय अशोक सिंह बिसेन विपिन मिश्रा लाल साहब मिश्रा चंद्र प्रताप सिंह ध्यान सिंह एड नितिन मिश्र आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

