लखनऊ 28 नवंबर (आरएनएस )। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ए.पी. सेन मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष प्रतीत होती है। वह नीले रंग की जीन्स की पतलून और काले-सफेद रंग की चौखानेदार पूरी बाँह की कमीज़ पहने हुए था।पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जाँच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हुसैनगंज थाने की पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आसपास के इलाक़ों में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

