मेरठ 28 नवंबर (आरएनएस)। कोतवाली सीओ ने पीएसी व क्यूआरटी संग घोसीपुर में ड्रोन उड़ाकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को भौतिक सत्यापन किया। वहीं, पुलिस टीम ने एक-एक झोपड़ी में पहुंचकर लोगों के आधार कार्ड सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज चेक किए।
बुधवार रात में सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन अपने सर्किल के तीनों थानों की पुलिस, क्यूआरटी और पीएसी बल के साथ गांव घोसीपुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम ने एक-एक झोपड़ी में पहुंचकर 80 परिवारों के 225 लोगों का भौतिक रूप से सत्यापन किया।
भारी पुलिस बल को देख और ड्रोन उडऩे पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने यहां रहने वाले सभी लोगों के मोबाइल नंबर और नाम-पते नोट किए। इसके साथ ही लोगों से उनकी जीविका संबंधित कार्यों के बारे में पूछताछ की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

