आजमगढ़ 30 नवंबर (आर एन एस)दिनांक 30.11.2025 को जनपद आज़मगढ़ पुलिस के उप-निरीक्षक गुरू दयाल प्रसाद (थाना जीयनपुर) सेवानिवृत्त हुए। उनकी विदाई का कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आज़मगढ़ में आयोजित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा सेवानिवृत्त उप-निरीक्षक को मिठाई, फूल माला पहनाकर तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

