आजमगढ़ 30 नवंबर (आर एन एस)78वें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के अवसर पर वाराणसी ‘बीÓ ग्रुप और उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के निर्देशानुसार, बटालियन से जुड़े डीएवी, शिब्ली, चंडेश्वर और अन्य कॉलेजों के कैडेटों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में, एचडीएफसी बैंक के अशोक बनर्जी और मंडलीय चिकित्सालय सदर के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान अभियान का सफल संचालन किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रेम चंद्र यादव के निर्देश पर लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने व्यवस्था की देखरेख की। प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कैडेटों और कुछ अध्यापकों ने स्वेच्छा से 40 यूनिट रक्त दान किया।सांय 3 बजे से 5 बजे तक सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित 99 यूपी बटालियन मुख्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रवीन सिंह और मंडलीय चिकित्सालय की मोबाइल वैन के माध्यम से कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा के नेतृत्व में 25 यूनिट रक्तदान किया गया।इस अवसर पर सबेदार मेजर रामस्वरूप चौहान, जेसीओ विशाल अंशु थापा, अनिल कुमार मौर्या (प्रभारी ब्लड बैंक), राजेंद्र यादव (काउंसलर), संगीता मौर्या (एलटी), विवेक मौर्य, अमन दुबे, नीरज, खुशी, काजल सहित बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

