सांसद का पीएम को जवाब, कहा- संसद में सवाल उठाना ड्रामा नहीं
जगदीश यादव
कोलकाता 1 दिसंबर (आरएनएस)। एसआईआर के कारण पूरे बंगाल में एक तरह से दहशत का माहौल है। बंगाल में एसआईआर के कारण जिन 40 लोगों की जान गई है, उनके मौत के लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। उक्त आरोप आज तृणमूल के सर्वभारतीय महा सचिव व पार्टी के सांसद साथ ही सीएम ममता बनर्जी के भतीजा अभिषेक बनर्जी ने कहा। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस योजना के और जल्दबाजी में एसआईआर घातक साबित हो रहा है। अभिषेक बनर्जी ने उक्त बात आज महेशतल्ला में अपनी लोक कल्याण की योजना सेवाश्रय-2 शिविर के उद्धघाटन के बाद उक्त बात कही। अभिषेक बनर्जी ने आज बताया कि, यह सेवाश्रय-2 शिविर हर विधानसभा में 7 दिनों के लिए लगाया जाएगा और मेगा शिविर 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा, हर विधानसभा में एक मॉडल कैंप होगा, जहां 10 स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद रहेंगे और इस तरह मेरे डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के लोगों को लेटेस्ट मेडिकल सर्विस मिलेंगी। अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर बंगाल के लोगों के लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि, अगर दम है तो तृणमूल से सामने लड़कर दिखाएं। सांसद ने चुनाव आयोग की जवाबदेही और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए। यही नहीं अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त साहब ने दावा किया है कि तृणमूल ने जो सवाल उठाए थे, पिछले हफ्ते की मीटिंग में उनके सारे जवाब दे दिए गए। अगर ये सच है तो सबूत लेकर आइए, नहीं तो हम कोर्ट ले जाएंगे। बीजेपी पर तगड़ा हमला बोलते हुए तृणमूल के उक्त सांसद ने कहा, ‘बीजेपी को लगा था कि एसआईआर कराके बंगाल आसानी से जीत लेंगे। इन्होंने चुनाव आयोग को
ब्रीफिंग दी थी कि एक करोड़ वोटरों के नाम काट दो। सबसे पहले बीजेपी नेताओं ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि एक करोड़ नाम कटेंगे। इन्हीं के डराने से माहौल बना और एसआईआर के दौरान लोग मरे। लेकिन जिन 40 लोगों की जान गई, उसकी जिम्मेदारी बीजेपी की हैÓ।
अभिषेक ने महेशतला में चुनाव आयोग चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि,ने आयोग को बंगाल के बकाए के बारे में केंद्र सरकार को लेटर लिखना चाहिए। अगर केंद्र 50 परसेंट बकाए का पेमेंट कर देता है, तो राज्य सरकार सभी बीएलओ के अकाउंट में 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर देगी।” इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ड्रामाÓ वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बनर्जी ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना ड्रामा नहीं है। इसे नाटक कह देना गलत है। एसआईआर के कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर सवाल करना नाटक कैसे हो गया। अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग इतनी जल्दी क्यों कर रहा है और केंद्र जवाब क्यों नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मौत को भी नाटक बताकर भाजपा सवालों से भाग रही है। बनर्जी ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वो आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

