सुल्तानपुर 1 दिसंबर (आरएनएस )। आज 1 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरुकता परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अंकुर कौशिक (आई.ए.एस.) मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली की थीम बाधाएँ दरकिनार, एच.आई.वी. पर सशक्त प्रहार। Ó रैली में डा. भारत भूषण मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. आर. के. मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष), डा. आर. के. यादव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला), डा. आर. के. कन्नौजिया जिला क्षय रोग अधिकारी, डा. जे.सी. सरोज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. लाल जी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सफीउर रहमान उप जिला क्षयरोग अधिकारी, डा. राम धीरेन्द्र ए.आर.टी. प्रभारी, डा. अफसार अहमद ए.आर.टी. चिकित्सा अधिकारी, संतोष यादव डी.पी.एम., अनिल कुमार डी.सी.पी.एम. प्रताप सेवा समिति के विजय विद्रोही के साथ गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज के अध्यापक डा0 विष्णु अग्रहरि एवं एन.एस.एस. के बच्चे तथा राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के एन.सी.सी. हेड डा0 आलोक कुमार सिंह, प्रशिक्षक सत्येन्द्र सिंह के साथ एन.सी.सी. के बच्चों ने Ó एड्स का ज्ञान, बचाये जान हम सब ने ठाना है, एड्स को दूर भगाना है। Ó अपने रिश्ते के प्रति रहिये ईमानदार, नहीं तो बनेंगे एड्स के भागीदार। Óआओ मिलकर कसम खाएँ, एड्स को हम जड़ से मिटाएँÓ एड्स दिवस पर है ये नारा, एड्स मुक्त हो राष्ट्र हमारा। इत्यादि स्लोगन के साथ नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट प्रांगण से होते हुए रोडवेज बसे स्टेशन से जिला अधिकारी आवास से दीवानी चौराहा होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट परिसर में रैली का समापन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर. के. कन्नौजिया द्वारा बताया गया कि एच. आई. वी. एड्स असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई/सिरिंज साझा करने से, संक्रमित रक्त के आदान प्रदान करने, एच.आई.वी. संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु को प्रसव के दौरान एवं स्तनपान से तथा अन्य कारण जैसे संक्रमित उपकरण से टैटू बनवाने या शरीर में छेद करवाने से एच.आई.वी. इंफेक्सन का खतरा होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकीय टी.बी. क्लीनिक के विवेक मिश्रा, पंकज तिवारी, सुरेश कुमार, आई.सी.टी.सी. से सत्यनारायण सिंह, नेहा श्रीवास्तव, पी.पी.टी.सी. से दीपशिखा मिश्रा, राम सुमिरन यादव, ए.आर.टी. से अवनीश सिंह, बलराम पाल, रितेश श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, अस्मिता तिवारी, शिवबहादुर गौड़, प्रणीत श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अनुराग पाण्डेय, सीमा श्रीवास्तव, लक्ष्मी सोनी, सपना पाठक, प्रताप सेवा समिति के वेद प्रकाश सिंह, अर्चना दूबे, अर्चना सिंह, पारो गुप्ता, इरफाना, सुप्रिया, इत्यादि लोगों ने जागरुकता परेड/रैली में प्रतिभाग कर अपना सहयोग दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

