मेरठ 1 दिसंबर (आरएनएस )। जिले के युवा और सक्रिय भाजपा नेता अंकित चौधरी को शूटिंग बॉल एसोसिएशन मेरठ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल से जुड़े विभिन्न संगठनों, युवा खिलाडिय़ों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए कहा कि यह निर्णय मेरठ के खेल जगत के लिए सकारात्मक साबित होगा।
अंकित चौधरी लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह नया दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि मेरठ में शूटिंग बॉल खेल की पहचान को और मजबूत किया जाएगा तथा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले में शूटिंग बॉल खेल के लिए प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएँ और नई पहल को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए भरोसा व्यक्त किया कि अंकित चौधरी के नेतृत्व में शूटिंग बॉल एसोसिएशन मेरठ नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

