मेरठ 1 दिसंबर (आरएनएस )। शक्ति 5.0 के तहत थाना परतापुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा रूढ्ढञ्ज कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा उपायों एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दें कि मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को निरंतर जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं तथा सुरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि विशेष रूप से महिलाओं के प्रति अपराध, साइबर क्राइम और अवैध ड्रग्स के नेटवर्क के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, अपराध की प्रकृति तेजी से बदल रही है, इसलिए आपकी प्रतिक्रिया और तैयारी भी उतनी ही आधुनिक और त्वरित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी सोमवार को 23 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ औपचारिक भेंट के दौरान उनको संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

