मेरठ 1 दिसंबर (आरएनएस )। शारीरिक संबंध न बनाने पर दारोगा ने ब्यूटी पार्लर संचालिका की बाइक और स्कूटी फूंक दी। पीडि़ता ने दारोगा के खिलाफ लोहियानगर थाने में तहरीर दी है। पहले भी पीडि़ता की शिकायत पर दारोगा का बागपत स्थानांतरण हो चुका है। बागपत से भी दारोगा निलंबित चल रहे हैं।
लोहियानगर थानाक्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का आरोप है कि दारोगा की पत्नी उनके पार्लर में आती थीं। तभी से ब्यूटी पार्लर संचालिका की दारोगा से बातचीत शुरू हुई। महिला का आरोप है कि दारोगा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर 29 नंवबर को दारोगा दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। वहां खड़ी उसकी स्कूटी और बाइक को फूंक दिया।
वाहनों में आग लगाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। महिला ने यूपी-112 को काल कर जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दारोगा वहां से निकल गया था। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर जांच की जा रही है। जिस स्कूटी को दारोगा ने जलाया है, उसे दारोगा ने ही महिला को गिफ्ट किया था। स्कूटी जलाने के फेर में बाइक भी जल गई। पीडि़ता पहले भी दारोगा की शिकायत कर चुकी है। तब दारोगा का स्थानांतरण बागपत कर दिया था। दारोगा बागपत से भी सस्पेंड चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

