पार्क स्ट्रीट,न्यू अलीपुर, महेशतल्ला व गोपी झारग्राम में तलाशी अभियान
विभूति भूषण भद्र
कोलकाता/झारग्राम 1 दिसंबर (आरएनएस)। रेत तस्करी मामले में ईडी ने बंगाल में 13 जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि सबसे पहले शुरुआत झाडग़्राम जिले के गोपीबल्लवपुर के अठांगी से हुई। सूत्रों का कहना है कि यह छापा अवैध रेत के कारोबार में वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोपों पर आधारित है। यहां ईडी ने अभिषेक पात्र के निवास पर छापे मारे। छापे के दौरान वह घर में नहीं था। आरोप है कि वह रेत तस्करी के लिए नकली दस्तावेज बनाता था। इसी तरह से न्यू अलीपुर में आर्थिक मामले के काम से जुड़े पवन कसेरा के निवास पर भी छापेमारी चलाई गई। इधर मटियाबुर्ज विधानसभा के महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड 1 के संघतीपल्ली में भोर तड़के एक सिख परिवार के मकान में ईडी ने घंटों छापे मारे। बताया जा रहा है कि उक्त मकान कथित तौर पर रंजीत सिंह चन्नी का है। छापे के दौरान चन्नी का बेटा सिमरन घर पर नहीं मिला। मामले पर स्थानीय लोगों ने बताया कि, चन्नी की पत्नी साधना एक नीजी स्कूल में शिक्षिका है। इन लोगों से कई घंटे पूछताछ की गई है। खबर के लिखे जाने तक ईडी छापे और तलाशी कर रही कर रही थी। इस दौरान सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के जवान तैनात थे। वहीं
गोपीबल्लवपुर में जिस अभिषेक पात्र उर्फ बिल्टू के निवास पर छापेमारी चल रही है। उसके खिलाफ पहले भी झारग्राम से सटे पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज की गई थीं, जहां उस पर गैर-कानूनी तरीके से रेत निकालने और बेचने का आरोप था। पिछले नवंबर में अरुण सराफ नाम के एक शख्स को रेत तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, उस पर करीब 78 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इससे पहले अरुण के साल्टलेक ऑफिस में भी तलाशी ली गई थी। नवंबर के पहले हफ्ते में ईडी ने उससे करीब सात घंटे पूछताछ की थी। आखिर में उसे हावड़ा के बाली इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद रेत तस्करी मामले में ईडी की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी शुरू हो गई। आज सुबह ईडी ने रेत तस्करी मामले में झारग्राम के गोपीबल्लवपुर के अठांगी ग्राम में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी गैर-कानूनी रेत के धंधे में पैसे के भ्रष्टाचार के आरोपों पर की गई। झारग्राम का रहने वाला एक शख्स लंबे समय से रेत के धंधे में शामिल है। ईडी की टीम सुबह उसके घर पहुंची। सेंट्रल फोर्स के जवानों ने घर को घेर लिया। ईडी के अधिकारी घर में घुस गए। अभी यह पता नहीं चला है कि वहां से क्या जानकारी मिली।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

