बंगाल में 14 साल के शासन में दो करोड़ नौकरियों के सृजन का दावा
कोलकाता 2 दिसंबर (आरएनएस)। भले ही विधानसभा का चुनाव 2026 के तारीखों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बंगाल में राजनीति का पारा तपने लगा है। पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी ऩे सत्तारुढ़ तृणमूल के 14 साल के शासन की हिसाब किताब का जनता के सामने रखा है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार का रिपोर्ड कार्ड आज पेश किया। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी सरकार ने 14 साल में 2 करोड़ रोजगार का सृजन किया। साथ ही राज्य में भविष्य में एक करोड़ अतिरिक्त नौकरियों का सृजन होगा ममता बनर्जी ने रिपोर्ट कार्ड के जरिये केंद्र सरकार पर कई आरोप भी लगाये। दावा किया कि केंद्र के पैसे रोकने के बावजूद बंगाल में विकास कार्य नहीं रुका। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य का बकाया भुगतान नहीं किए जाने के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी विकास गतिविधियां जारी रखीं। हमने नौ करोड़ लोगों को कवर करने वाली ‘खाद्य साथीÓ खाद्य सुरक्षा योजना पर एक लाख करोड़ रुपए और सात करोड़ लोगों के लिए ‘दुआरे राशनÓ पर 1,717 करोड़ रुपये खर्च किए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले 14 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में बजटीय आवंटन छह गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब विभिन्न क्षेत्रों में शेष भारत के लिए एक आदर्श बन गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुताबिक वर्तमान में 2.2 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को लक्खी भंडार से मासिक सहायता मिल रही है…पिछले 14 वर्षों में 99 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त परिवारों को पेयजल कनेक्शन मिले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10,000 रुपए बांटे, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद बुलडोजर चला दिए। सीएम ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल ‘केंद्र द्वारा धन रोके जाने से पहलेÓ मनरेगा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क निर्माण में लगातार चार बार देश में शीर्ष पर रहा। उन्होंने कहा, ‘इसके बावजूद, हमने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके उन परियोजनाओं को जारी रखने के लिए अपनी योजनाएं शुरू कीं। अब, चुनाव का समय नजदीक आ गया है, केंद्र हमारा बकाया कब चुकाएगा?Ó बिहार में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा, ‘बिहार में, उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बीच 10,000 रुपये बांटे और चुनाव खत्म होने के बाद बुलडोजर चला दिए। हमारे राज्य में महिलाओं को लक्ष्मी भंडार योजना के तहत भी मदद दी जा रही है।Ó मुख्यमंत्री ने कहा कि सात करोड़ लोगों के लिए ‘दुआरे राशनÓ (सब्सिडी वाले अनाज की घर तक आपूर्ति) पर 1,717 करोड़ रुपये खर्च किए। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 14 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में बजटीय आवंटन छह गुना बढ़ाया है। बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल अब शेष भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से ग्रामीण विकास और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र में एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा गंतव्य स्थल के रूप में राज्य वर्तमान में देश में दूसरे स्थान पर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

