दिवाकर दत्ता
कोलकाता 7 दिसंबर (आरएनएस)। महानगर कोलकाता में 5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा सामूहिक गीता पाठ के आयोजन से जहां एक रिकॉर्ड बना। वहीं इस गीता पाठ में देश दुनियां में चर्चित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन एकता इस देश और विश्व के लिए विश्व शांति का सबसे बड़ा साधन है। भारत में हम सनातनी चाहते हैं, तनातनी नहीं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, आज पश्चिम बंगाल की पावन धरती कोलकाता में 5 लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। आस्था का उत्साह और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो। हम पश्चिम बंगाल और कोलकाता की जनता, भारत की जनता के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस देश में ‘गजवा-ए-हिंदÓ नहीं भगवा-ए-हिंदÓ चाहिए। जहां तक गीता की बात तो इस ग्रंथ ने पूरी दुनियां में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश प्रेषित किया है। गीता की कोई तुलना ही नहीं यह जीवन काआधार भी है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘जब राज्य एक होता है, तो देश बनता है। इसलिए बंगाल के हिंदुओं को मेरा संदेश है कि जब आप एक होंगे, तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।Ó सनातन एकता ही इस देश एवं दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा संदेश है। इस आयोजन के लिए वे पश्चिम बंगाल और कोलकाता के लोगों का और देश के लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की वकालत की और उन्होंने बंगाल को एकजुट होने मैसेज दिया।


















