जगदीश यादव
कूचबिहार 8 दिसंबर (आरएनएस)। कूचबिहार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने दो दिनों की यात्रा के पहले दिन जहां 363 करोड़ 88 लाख की 104 परियोजनाओं का उद्धघाटन किया। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने कूच बिहार में प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों के साथ बैठ की। लेकिन सीएम यहीं तक नहीं थमी रहीं उन्होंने जिले के ख्यात मदनमोहन मंदिर में गई और पूजा अर्चना व आरती भी की। उक्त खबर की पुष्टि एक तरह सी सीएम ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पेज पर भी। उन्होंने यहां लिखा कि, बंगाल शांति और मेलजोल की पवित्र भूमि हो, जो सभी धर्मों के मेलजोल से पवित्र हो। सीएम ने आगे लिखा, आज, मैं कूचबिहार शहर के बीच में मौजूद पारंपरिक तीर्थ स्थल मदन मोहन मंदिर गईं। बंगाल के सभी नागरिकों की भलाई की कामना करते हुए, मैंने भगवान से प्रार्थना की। भगवान सभी के जीवन में अच्छाई और शांति प्रदान करें। ममता बनर्जी के अनुसार, मदन मोहन मंदिर कूचबिहार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। बंगाल की सीएम ने आगे लिखा कि, मेरी प्रार्थना – भगवान के आशीर्वाद से, मेरी मातृभूमि से सारी नफरतें दूर हो जाए। सभी बुरी ताकतों का नाश हो जाए। बता दे कि 19वीं शताब्दी के अंत में महाराजा नृपेंद्र नारायण द्वारा निर्मित, मदन मोहन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर अपनी स्थापना के समय से ही भक्ति और संस्कृति का केंद्र रहा है। पश्चिम बंगाल आने वाले पर्यटकों के लिए एक दर्शनीय स्थल बन गया है। यह मंदिर अपने वार्षिक रास पूर्णिमा उत्सव के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें पूरे भारत से हजारों तीर्थयात्री आते हैं। अपने धार्मिक महत्व के अलावा, मदन मोहन मंदिर इस क्षेत्र की अनूठी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। रास पूर्णिमा के साथ लगने वाला रास मेला , पर्यटकों के लिए स्थानीय कला, शिल्प और सांस्कृतिक केन्द्र है।


















