प्रधानमंत्री पर लगाया बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के अपमान का आरोप
जगदीश यादव
कोलकाता 9 दिसंबर (आरएनएस)। हमेशा केन्द्र पर हमलावर रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम पर भड़क गईं है। सीएम ममता ने पीएम पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के अपमान का आरोप लगाया है। सीएम ने पीएम के बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दाÓ कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दाÓ कहकर उनका अपमान किया है। संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा के बीच कूच बिहार में आज आयोजित एसआईआर विरोधी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को वो इज्जत नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब देश को आजादी मिली थी तब पीएम मोदी पैदा भी नहीं हुए थे और फिर भी उन्होंने बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को ऐसे संबोधित किया जो कि अपमान जनक है। ममता ने आरोप लगाया कि पीएम ने उन्हें वह न्यूनतम सम्मान भी नहीं दिया जिसके वे हकदार हैं। बहरहाल वंदे मातरम के 150 वर्ष के मौके पर संसद में विशेष बहस के बाद राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परिजन भी खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर किया। भारतीय स्वाधीनता के महान नायक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के परपोते सजल पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपने परदादा के प्रति कांग्रेस, पश्चिम बंगाल सरकार और जवाहर लाल नेहरू की उदासीनता उजागर की है। उनकी शिकायत है कि उनके परदादा की विरासत के साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा, ‘आज जो हो रहा है, उसपर मुझे गर्व है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरमÓ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने लेखक का जिक्र किया। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने ‘दाÓ शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री से ‘बंकिम बाबूÓ कहने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने तुरंत उनकी भावना स्वीकार करते हुए कहा, मैं बंकिम ‘बाबूÓ कहूंगा। धन्यवाद, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसके बाद हल्के अंदाज में पीएम ने पूछा कि क्या वह अब रॉय को भी ‘दादाÓ कह सकते हैं।


















