मुख्यमंत्री ने कहा- हम केन्द्र की मदद के बगैर ही चल सकते हैं
कूच बिहार 9 दिसंबर (आरएनएस)। कूच बिहार में एसआईआर विरोधी एक रैली में सीएम ममता ने जहां केन्द्र की मोदी सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए जुबानी हमले किए। वहीं रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने इस मामले में केंद्र की नई शर्तों की एक ड्राफ्ट कॉपी भी फाड़ दी। मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ दिन पहले, हमें नए लेबर कोड पर एक नोटिस मिला। केंद्र सरकार ने 100-दिन की जॉब स्कीम की एलिजिबिलिटी के लिए नई शर्तें लगाई थीं। मैं ऐसी शर्तों से सहमत नहीं हूं। ये शर्तें अपमानजनक हैं। इसलिए मैं नोटिस की एक कॉपी फाड़ रही हूं। यह मेरे लिए कोई सेंट्रल नोटिस नहीं है। बल्कि, यह मेरे लिए सिर्फ एक कोरा कागज है। भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर यह पार्टी बंगाल में सत्ता में आती है तो वह राज्य की संस्कृति, भाषा और विरासत को नष्ट कर देगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होते ही राज्य में विधानसभा चुनाव घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि कोई इसे अदालत में चुनौती न दे सके। सीएम ने कहा, ‘हमें केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं चाहिए। बंगाल सरकार सभी योजनाएं खुद चला रही है।एक दिन पहले केंद्र ने राज्य को नोटिस भेजकर तिमाही लेबर बजट का ब्यौरा मांगा है। छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार को 100-दिन की जॉब स्कीम के लिए केंद्र सरकार से अभी तक 51,617 करोड़ रुपये का सेंट्रल फंड नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे सेंट्रल फंड की परवाह नहीं है। अगर अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो हम राज्य की अपनी 100-दिन की नौकरी स्कीम शुरू करेंगे। साथ ही, उन्होंने कूच बिहार में जिला तृणमूल कांग्रेस लीडरशिप को आपसी लड़ाई और गुटबाजी से बचने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, युद्ध के समय, सबसे ज़रूरी बात एकजुट रहना है। आप सभी को आम लोगों की सेवा करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एसआईआर एक्सरसाइज में वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाए रखने में आम लोगों को आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए पूरे राज्य में ‘मे आई हेल्प यूÓ कैंप चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसे बूथ हर गांव पंचायत में बनाए जाएंगे। कैंप का एकमात्र मकसद लोगों की मदद करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा जबतक वह हैं, बंगाल से किसी को नहीं निकाला जाएगा। निश्चिंत रहें। हम सब एक हार हैं। हम बंगाल की रक्षा करेंगे। एसआईआर के नाम पर दहशत फैलाया जा रहा है। चुनाव से पहले उनकी भूख भड़ गई है? केंद्र पर तीखा हमला करते हुए ममता ने कहा, हमें फिर से साबित करना होगा कि हम भारतीय हैं। इससे बड़ा कोई अपमान क्या होगा ?। बंकिम चंद्र चटर्जी का अपमान हुआ था। राजा राममोहन राय का अपमान खुदीराम बोस का भी अपमान किया था। आपलोग बंगाल में खुशहाली से रहेंगे। मैं यह साफ-साफ कह रही हूं। मैं बकवास नहीं करती हूं। हम और बांग्लार घर बना रहे हैं। हम और नई सड़कें बना रहे हैं। सीएम ममता ने कहा, अगर आपको एसआईआर हियरिंग के लिए बुलाया जाता है, तो जाएं। आपके पास जो भी दस्तावेज हैं, उन्हें ले जाएं। अगर आपके पास नहीं हैं, तो हमें समस्या बताएं। पार्टी और सरकार इंतजाम करेगी। अगर किसी को कोई समस्या है, तो पार्टी के बीएलए मदद करने के लिए जो कर रहे हैं, वो करेंगे। साथ ही, ममता ने पार्टी के लोगों से कहा कि एकता बनी रहनी चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















