कोलकाता 11 दिसंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल के द्वारा कोलकाता प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी तथा विभिन्न जिलों से आए सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र पाल सिंह ने की। साथ ही उपाध्यक्ष मो. रईस, राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव शेख हसन, राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी के चेयरमैन डा. विशप आलोक मुखर्जी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सौरव दत्त, राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी के उप चेयरमैन, नेशनल एडवाइजरी कमिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह सोहनपाल, बंगाल के संयुक्त सचिव मिन्हाज हुसैन, जनरल सेक्रेटरी लीगल सेल वेस्ट बंगाल सोभन चक्रवर्ती, ब्लॉक चेयरपर्सन वीमेन सेल, चारुल मार्केट सौम्या घोष, चेयरपर्सन वीमेन सेल सेंट्रल कोलकाता नुसरत परवीन, जॉइंट सेक्रेटरी वीमेन सेल वेस्ट बंगाल उर्मीला साव सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मानवाधिकारों के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज में मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।


















