—- विधायक खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
कुशीनगर, 13 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के कुशीनगर स्थित खेल मैदान में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल प्रतियोगिता विधान सभा कुशीनगर के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पी.एन पाठक ने किया।
विधायक ने खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए अनुशासन से खेलने की प्रेरणा दी। इसके उपरांत विधायक ने टी शर्ट का विमोचन कर खिलाडिय़ों को टी शर्ट एवं नगदी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कसया आदित्य कुमार चंद द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारतोल्लन का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में मनोहर गोंड, द्वितीय राजकुमार चौहान, तृतीय शमशाद अंसारी और बालिका वर्ग में करीना प्रथम, सोनाली सिंह द्वितीय, अनामिका शुक्ल तृतीय एवं वालीबाल में बुद्ध पीजी कॉलेज प्रथम और भारतोल्लन बालिका में निधि शर्मा, आर्या मणि त्रिपाठी अपने भार वर्ग में प्रथम बालक वर्ग में विश्व नाथ शर्मा व दिव्यांशु गुप्ता दोनों अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, रुद्र प्रकाश सिंह, सभासद सूर्यनाथ यादव, सिब्लू सिंह, दिनेश तिवारी, दिनेश गुप्ता, रामायण कुशवाहा, विवेक कुमार, शशी प्रभा, सरिता गुप्ता, डॉ संजय सिंह, बीसी रामाश्रय कन्नौजिया, शेखावत, नथुनी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग व खिलाड़ी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

