जौनपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। मछलीशहर के नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर फायरिंग करने वाले बाल अपचारी सहित चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि अभय जायसवाल उर्फ सूरज पुत्र संजय कुमार जायसवाल नगर पंचायत मछलीरूाहर द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसपर जान से मारने के नियत से हमला किया गया, जिसमे तीन फायरिंग की गई मौके पर घर के अन्दर मौजूद था जिससे तीनो गोली उसके के गेट में लगी। उक्त घटना सीसी कैमरे में कैद है इसके बाद वह बहुत डरा व सहमा हुआ है, उक्त घटना दो अज्ञात बाइक सवारो द्वारा किया गया। है। सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर .निर्देश सिह उर्फ जुम्मन पुत्र मुन्ना सिह निवासी पहसना थाना सिकरारा ,. हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी अरूआवा थाना सिकरारा नाबालिग रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा को कोटवाँ पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से देशी पिस्टल व तीन मोटर साइकिल बरामद किया गया.।पूछताछ किया गया तो हिमांशू मिश्रा ने बताया कि इसी वर्ष माह फरवरी मे निर्देश सिंह के साथ कस्बा मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर भोर के समय फायर किया थां । निर्देश सिंह अपने भाई नमन सिंह से जेल मे मिलने जिला कारागार जाता था जहाँ पर मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल भी जेल मे बन्द थे, नमन ने अपने भाई निर्देश सिंह से कहा कि मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने कहा है कि मेरे घर पर फायर करा दो इसके लिए एक लाख रुपये दूगाँ तब नमन के भाई निर्देश ने मुझेको बताया कि चेयरमैन मछलीशहर संजय जायसवाल के घर पर फायर करना है । उसने बताया कि मै जब अपने भाई नमन सिंह से मिलने जेल गया था, जहाँ पर संजय जायसवाल ने मेरे भाई नमन सिंह से अपने घर पर फायर कराने के लिए एक लाख रुपया देने की बात कही थी, तब मै भाई के कहने पर व पैसो के लालच मे मै हिमांशु मिश्रा मिलकर प्लान बनाये. घटना के दिन मै मोटर साइकिल चलाकर चेयरमैन के घर पहुचे व मेरे पीछे बैठे हिमांशू मिश्रा ने पिस्टल से फायर किया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

