जौनपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। शनिवार की सुबह मौसम ने यू टर्न लिया और घने कोहरे की चपेट में आ गया। मछलीशहर – वाराणसी तथा मछलीशहर -रायबरेली हाइवे पर विजिबिलिटी बहुत कम होने से गाडिय़ां हेडलाइट जलाये हुए रेंगती नजर आईं।स्कूली बस और वैन बच्चों को लेकर धीमी गति से चल रहीं थीं। शनिवार को ही जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा है ऐसे में मौसम की खराबी परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।लोग स्वेटर,ग्लब्ज, जैकेट तथा उलेन टोपियां लगाये सड़कों पर चल रहे थे। विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़कों पर धीमी गति से चलने की जरूरत है क्योंकि ऐसे ही मौसम में सड़क दुघर्टनायें बढ़ जाती हैं। कोहरे से जहां एक तरफ गेहूं की फसल को लाभ होगा वहीं आलू की खेती पर बुरा प्रभाव पडऩे की आशंका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

