रुड़की,13 दिसंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो व्यक्तियों में शनिवार को उधार के? 210 रुपये को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। पीडि़त ने थाने में जाने की धमकी दी तो दूसरे व्यक्ति ने उधार के पैसे दे दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ। ग्राम माजरा निवासी एक व्यक्ति गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। गांव के ही दूसरे व्यक्ति पर दुकान के सामान के 210 रुपये उधार हो गए थे। शनिवार को दुकानदार ने उधार के पैसे मांगे तो रुपए देने के बजाय व्यक्ति दुकानदार से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। मारपीट होते देख पड़ोस के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद दुकानदार पुलिस के पास शिकायत लेकर जाने लगा। इस पर मारपीट करने वाले व्यक्ति ने दुकानदार से माफी मांगते हुए उधारी की रकम वापस की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

