कोलकाता 15 दिसंबर (आरएनएस) महेशतला के बाद, अब ‘सेवाश्रय 2Ó को मटियाबुर्ज विधानसभा में व्यापक समर्थन मिल रहा है। डायमण्ड हार्बर के तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के द्वारा चलाये जा रहे ‘सेवाश्रय 2Ó के का शिविर महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड एक में भी चल रहा है। स्थानीय पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि,लोगों में ‘सेवाश्रयÓ के प्रति कितना विश्वास है। यहां लगी लोगों की भीड़ से पता चलता है।
‘सेवाश्रय 2Ó आज हजारों लोगों के लिए लाइफलाइन बन गया है। यहां एक ही छत के नीचे तमाम इलाज से लेकर डायग्नोसिस, मेडिकल सलाह, दवाएं और कई तरह के हेल्थ टेस्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध है। यह सब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सुशासन में ही सम्भव है। पार्षद सत्येन्द्र सिंह वे कहा कि, उक्त सेवा के तहत हर उस नागरिक को शिविरों में स्वास्थ्य सेवा के तौर पर दी जा रही है जो इस देश का नागरिक है। महेशतल्ला में शिविर के बाद पहले हफ़्ते के उक्त जो आकड़े आए है वह साबित करते है कि, लोगों में ‘सेवाश्रयÓ के प्रति कितना विश्वास है।वहीं मामले पर वार्ड 1 तृणमूल अध्यक्ष राकेश जैसवारा ने कहा कि, अभिषेक बनर्जी का यह प्रयास व सेवा अतुलनीय व अनुकरण के लायक है। आज बंगाल खासकर डायमण्ड हार्बर संसदीय क्षेत्र में ‘सेवाश्रयÓ की सेवा से वह कर दिखाया है जो पूरे देश में मिशाल है। हमलोग ममता बनर्जी के सिपाही हैं और हर तरह की सेवा के लिए तत्पर हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

