कोलकाता 17 दिसंबर (आरएनएस)। एसएसकेएम अस्पताल के आसपास में तब हड़कंप मच गया जब सीएम ममता बनर्जी ने उक्त अस्पताल के पास ‘मां कैंटीनÓ में औचक पहुंची। सीएम ने पहले वहां का काम देखा और फिर वहां जरूरतमंद लोगों को अपने हाथ से भोजन भी प्रदान किया। सीएम ममता बनर्जी के अनुसार हमने 2021 में ‘मां कैंटीनÓ शुरू की थी, जिसका मकसद बंगाल के शहरों और गांवों के आम लोगों को दो वक्त का सस्ता खाना देना है। चावल, दाल, सब्जी और अंडे लोगों को सिर्फ 5 रुपए में मिलते हैं। ममता बनर्जी के अनुसार, राज्य सरकार के व्यवस्था के तहत हर कोई ‘मां कैंटीनÓ से सस्ते दाम पर खाना खा सकता है। सीएम ममता ने उक्त जानकारी को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए भी लिखा कि, हमने पश्चिम बंगाल के हर बाजार और ‘हॉकरीÓ वाले इलाके में ‘मां कैंटीनÓ शुरू की है। राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कई ‘मां कैंटीनÓ हैं। यह ‘मां कैंटीनÓ बंगाल में महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप की सदस्य चलाती हैं। आज मैं अचानक एसएसकेएम हॉस्पिटल के पास बनी ‘मां कैंटीनÓ पहुंच गई। भूखे लोगों को खाना देकर मुझे एहसास हुआ कि सेवा ही हमारा परम धर्म है। वहां मौजूद लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर मैं काफी इमोशनल हो गई हूं। बंगाल के लोगों की भलाई और सुविधा के लिए, हमारी मां, माटी व मानुष की सरकार हर तरह से लोगों के साथ है और आगे भी रहेगी।


















