पटियाला 21 Dec, (Rns)- रेप केस में आरोपी AAP के MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा को कोर्ट से झटका लगा है। पटियाला कोर्ट ने पठानमाजरा को भगोड़ा करार दे दिया है। कोर्ट ने विधायक की प्रॉपर्टी की लिस्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। केस की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।
पठानमाजरा पर एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पठानमाजरा फरार हो गए। जिला अदालत में विधायक को 20 दिसंबर तक पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुए। उधर विधायक ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई हुई है, जिसका अभी फैसला आना पैंडिंग है। महिला ने आरोप लगाया था कि विधायक ने अपनी पहली शादी के बारे में झूठ बोलकर उससे शादी की और उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान उसने तस्वीरें भी वायरल की थी।

