बलौदाबाजार, 22 दिसंबर (आरएनएस)। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक माह पहले शराब तस्करी के दौरान डी.के.कॉलेज बलौदाबाजार के पास पुलिस की नाकाबंदी को देखकर पकड़े जाने के भय से रास्ते में कार छोड़कर फरार होने वाले दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि दिनांक 23.11.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुिलस को एक कार के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब परिवहन करने की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार के पास नाकाबंदी किया गया, जिसमें एक सफेद रंग की वेगनर कार में सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपने वैगनर कार क्रमांक सीजी 22 एसी 7587 को छोड़कर भाग गए। तत्पश्चात पुलिस द्वारा कार का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें कार से 177 पौवा देसी मसाला शराब मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर जांच में विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा कार सवार अज्ञात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार के डिटेल के आधार पर आरोपियों का पता तलाश प्रारंभ किया गया। कार डिटेल के आधार पर वाहन मालिक से पूछताछ एवं अन्य महत्वपूर्ण कडिय़ों को जोड़ते हुए आरोपी वेद प्रकाश उर्फ खिलेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा एवं कुंदन सिंह दक्षणी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर, आरोपियों द्वारा वेगनर कार से अपने एक अन्य साथी के साथ बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब लेकर आना एवं पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन को थोड़ी ही दूर में ही छोड़कर कार, से चाबी निकाल कार को वहीं छोड़कर भाग जाना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 22.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

