कटनी 5 जनवरी (आरएनएस)।प्रदेश के कटनी जिले की ढ़ीमरखेड़ा तहसील में नवगठित नगर परिषद उमरियापान देश की ऐसी पहली नगर परिषद बन गई है, जहां नगरपरिषद के सभी 15 वार्डों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर है। मध्?यप्रदेश के गजट में 31 दिसंबर 2025 को विधिवत तौर पर वार्डों के विस्?तार क्षेत्र और नामकरण की अधिसूचना का प्रकाशन हो गया है।
कटनी जिले के कलेक्?टर आशीष तिवारी द्वारा राजपत्र (गजट) में प्रकाशित कराई गई अधिसूचना में सभी 15 वार्डों के नाम भारत के अमर शहीदों परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गये हैं। यह अनोखी पहल अमर शहीदों के सर्वोच्?च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ आने वाली पीढिय़ों में राष्?ट्रभक्ति और वीरता की भावना जागृत करने का जीवंत प्रयास है। इस नामकरण के बाद उमरियापान की सड़कें, गलियां और वार्ड शहीदों के सर्वोच्?च बलिदान की शौर्य गाथाओं के प्रतीक बन गये हैं।
मेजर पीरू सिंह के नाम पर नगर परिषद उमरियापान के वार्ड क्रमांक 1 का नाम रखा गया है। पीरू सिंह शेखावत 6 राजपूताना राईफल्?स में कंपनी हवलदार मेजर थे। जुलाई 1948 में पाकिस्?तान ने जम्?मू कश्?मीर के टिथवाल सेक्टर में भयानक हमला किया। इस दौरान पीरू सिंह की टुकड़ी के ज्?यादातर जवान घायल हो गये थे या शहीद हो गये थे। लेकिन पीरू सिंह ने अकेले ही मशीन गन से हमला कर पोस्?ट पर कब्?जा कर लिया और इसके बाद उन्?होंने एक और पोस्?ट को खाली कराया, वे इस दौरान वे शहीद हो गये।
मेजर धन सिंह थापा के नाम पर वार्ड क्रमांक 2 का नाम रखा गया है। अगस्?त 1949 में भारतीय सेना के 8वीं गोरखा राइफल्?स में कमीशन अधिकारी के रूप में शामिल मेजर धन सिंह थापा परमवीर चक्र से सम्?मानित हुये थे। मेजर थापा ने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख में चीन की सेना का सामना किया था।
मेजर होशियार सिंह के नाम पर वार्ड क्रमांक 3 का नाम रखा गया है। मेजर होशियार सिंह का 1971 के भारत-पाकिस्?तान युद्ध में बड़ा योगदान है। पाकिस्तानी सेना 1971 में जब सकरगढ़ सेक्?टर पर कब्?जा कर बैठी थी, तब सीधी लड़ाई में होशियार सिंह ने पाकिस्?तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्?तानी सेना को अपने साथियों की लाशें छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा। मेजर होशियार सिंह को परमवीर चक्र का पुरस्?कार उनके जीवित रहते ही प्रदान किया।
नव?गठित नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 का नाम कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर रखा गया है। कारगिल युद्ध के दौरान कैप्?टन विक्रम बत्रा ने दो महत्?वपूर्ण चोटियों को पाकिस्?तानियों के कब्?जे से छुड़ाया था। 1 जून 1999 को उनकी टुकड़ी को कारगिल युद्ध में भेजा गया। कैप्टन विक्रम बत्रा ने जान की प?रवाह न करते हुये लेफ्टिनेंट अनुज नैय्यर के साथ कई पाकिस्?तानियों को मौत के घाट उतारा। कारगिल युद्ध के दौरान उनका कोड नाम शेरशाह था। कारगिल युद्ध में शहीद हुये कैप्टन विक्रम बत्रा को मरोणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया। उमरियापान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 का नाम शहीद सेकण्?ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल के नाम पर रखा गया है। श्री खेत्रपाल भारत-पाकिस्?तान युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाते हुये वीरगति को प्राप्?त हुये। उनके शौर्य और बलिदान को देखते हुये उन्?हें मरणापरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 का नामकरण किया गया है। ये चौथी कुमाऊँ रेजीमेंन्?ट की डेल्?टा कंपनी के अधिकारी थे। इन्?होंने 1947 में पाकिस्?तानी घुसपैठिये कबाइलियों के विरूद्ध अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया और मुंहतोड़ जवाब दिया और एक मोर्टार के विस्?फोट में शहीद हुये थे, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्?तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। शहीद मेजर शैतान सिंह के नाम पर वार्ड क्रमांक 7 का नाम रखा गया है। मेजर शैतान सिंह ने भारत-चीन के 1962 के युद्ध में करीब 17 हजार फीट की ऊँचाई पर हाड़ कपा देने वाली ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच कुमाऊँ रेजीमेंट की 13वीं बटालियन के सैनिकों की अगुवाई करते हुये चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिये और उन्?हें भागने पर मजबूर कर दिया।
सूबेदार जोगिंदर सिंह के नाम पर नवगठित नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 का नामकरण किया गया है। उन्?होंने 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्?य साहस दिखाते हुये चीनी सैनिकों पर भीषण हमला किया। इस बीच सूबेदार जोगिंदर सिंह को गोली लगी लेकिन उन्?होंने अपनी जान की परवाह न करते हुये चीनी सैनिकों के छक्?के छुड़ा दिये। सर्वोच्?च बलिदान देनें और सैनिकों को युद्ध के दौरान प्रेरित करने और अंत तक लडऩे के लिये भारत सरकार ने उन्?हें परमवीर चक्र से सम्?मानित किया। कैप्टन मनोज कुमार पांडे के नाम पर वार्ड क्रमांक 9 का नामकरण किया गया है। कैप्टन मनोज कुमार पांडे ने कारगिल युद्ध में 3 जुलाई 1999 को भारत मां की रक्षा करते हुये 24 साल की उम्र में सर्वोच्?च बलिदान देकर इतिहास में अमर हो गये।
परमवीर चक्र से से सम्?मानित मेजर रामस्?वामी परमेश्?वरम के नाम पर पर वार्ड क्रमांक 10 का नाम रखा गया है। वे वीरता की अद्भुत मिसाल कायम करते हुये 25 नवंबर 1987 को शांति अभियान के दौरान श्रीलंका में शहीद हुये थे। सीने में गोली लगी होने के बाद भी उन्?होंने 6 उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। उनके इस साहसपूर्ण कार्य के लिये उन्?हें परमवीर चक्र से नवाजा गया।
सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे के नाम पर वार्ड क्रमांक 11 का नाम रखा गया है। उन्?होंने 1948 में पाकिस्?तान के कबाइलियों के हमले में वीर से परमवीर हो गये। उन्?होंने लगातार 3 दिन तक बिना खाये-पिये पाकिस्?तानी फौजियों से डटकर मुकाबला किया। उनके इस योगदान पर उन्?हें जीवित रहते ही परमवीर चक्र से नवाजा गया। शहीद अब्?दुल हमीद के नाम पर वार्ड क्रमांक 12 का नाम रखा गया है। शहीद अब्?दुल हमीद ने 1965 के भारत पाकिस्?तान की लड़ाई में खेमकरन सेक्?टर में पाकिस्?तान के 7 पैटर्न टैंकों के परखच्?चे उड़ा दिये। इसी दौरान वे दुश्?मनों से लड़ते हुये शहीद हो गये। लेकिन उन्?होंने शहीद होने से पहले दुश्?मनों के दांत खट्टे कर दिये। उन्?हें मरणोपरांत परमवीर चक्र दिया गया।
शहीद अल्?बर्ट एक्?का 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में जख्?मी होने के बावजूद दुश्?मन की सेना की छक्?के छुड़ा दिये और हैण्?ड ग्रेनेड से पाकिस्?तानी बंकर उड़ा दिये और अंतत: शहीद हो गये। श्री एक्?का को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्?मानित किया गया। इनके नाम पार वार्ड क्रमांक 13 का नामकरण किया गया। कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया के नाम पर वार्ड क्रमांक 14 का नामकरण किया गया है। उन्?होंने सन 1961 में कांगों में संयुक्?त राष्?ट्र शांति मिशन के दौरान अद्भुत वीरता का प्रदर्शन किया था। लांस नायक करम सिंह के नाम पर वार्ड क्रमांक 15 का नाम रखा गया है। उन्?हें 1947-1948 के भारत पाकिस्?तान युद्ध में तिथवाल सेक्टर में अदम्?य वीरता के लिये उन्?हें परमवीर चक्र प्रदान किया गया।

