पिथौरागढ़,08 जनवरी (आरएनएस)। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गुरुवार को अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, सचिव मनोज ठकुराठी, कोमल शाही, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, पार्षद राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, भूपेश नगरकोटी, अमित कुमार, कासिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

