रुद्रपुर,08 जनवरी (आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण परीक्षण शिविर जिले के सभी विकास खंडों में 12 जनवरी से 17 जनवरी तक लगेंगे। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रथम चरण में परीक्षण शिविर लगेंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें व्हील चेयर, बैसाखी, ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। 12 जनवरी को विकास खंड जसपुर में, 13 जनवरी को विकास खंड काशीपुर में, 14 जनवरी को विकास खंड बाजपुर में, 15 जनवरी को विकास खंड गदरपुर में, 16 जनवरी को विकास खंड रुद्रपुर में, 17 जनवरी को विकास खंड खटीमा में शिविर लगेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

