देहरादून,08 जनवरी (आरएनएस)। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में गुरुवार को महिला नेतृत्व और सतत विकास पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी ने महिलाओं से संकल्प, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। संकल्प से सिद्धि विषय पर भाजयुमो नेता नेहा जोशी ने अपने अनुभव साझा किए। जलवायु परिवर्तन विषय पर आयोजित सत्र में बैंगलोर स्थित स्कूल ऑफ पॉलिसी एंड गवर्नेंस के विशेषज्ञों ने सतत विकास पर विचार रखे गए। वित्तीय साक्षरता सत्र में गुरुग्राम की वूमेनेइस्टा संस्था ने महिलाओं को आर्थिक नियोजन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट तथा श्रम विभाग की राज्य मंत्री गीता रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला उद्यमिता पर आयोजित परिचर्चा में श्रीलता कृष्णन ने सहभागिता की। लुबना ने फिक्की से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, कोमल बत्रा, नेहा शर्मा, त्रिप्ती बहल, मीनाक्षी सोती, स्मृति बट्टा,हरप्रीत कौर, श्याम अग्रवाल, कैलाश पंत और रूपा सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

