देहरादून,08 जनवरी (आरएनएस)। दयानंद कन्या इंटर कॉलेज की स्वयंसेवियों ने मोहब्बेवाला स्थित राजीव नगर मलिन बस्ती में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा बस्ती क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय पार्षद दीपक नेगी द्वारा छात्राओं को जलपान का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवियों के इस प्रयास की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

