ऋषिकेश,08 जनवरी (आरएनएस)। निर्मल आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के माध्यम से सभी को समाज सेवा करनी चाहिए। गुरुवार को गंगानगर हनुमंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस दौरान गुरवाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया। इस दौरान हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष केके सचदेवा, सान्या सचदेवा, गीता सचदेवा, मयंक चक्रवर्ती, ऐश्वर्या, जयदीप कौर, जसजीत कौर, हरप्रीत कौर, चरणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह भट्ट, हरप्रीत सिंह हैप्पी, जसकरण सिंह जस्सी, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

