ऋषिकेश,08 जनवरी (आरएनएस)। अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर 11 जनवरी को सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें महाभारत के प्रसिद्ध प्रसंगों का भी सजीव मंचन होगा। गुरुवार को समिति से जुड़े कार्यक्रम संयोजक ममता कुंवर ने यह जानकारी दी। बताया कि रविवार को दोपहर में राजकीय इंटर कॉलेज कोटी अठूरवाला में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम में अभिमन्यु चक्रव्यूह, पांडव नृत्य और अर्जुन के जयद्रथ वध की प्रतिज्ञा जैसे पौराणिक प्रसंगों को नाट्य व लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। चमोली से लगभग 40 कलाकारों की अनुभवी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। वह पारंपरिक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय से मंच को जीवंत करेंगी। समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से समाज को अपनी जड़ों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कार, इतिहास और कर्तव्यबोध का संदेश दिया जाएगा। कहा कि लोकनाट्य और पारंपरिक कला उत्तराखंड की पहचान हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

