हरिद्वार,08 जनवरी (आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसने अनजान कॉल उठाई और बैंक खाते से आठ लाख रुपये कट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीडि़त खालिद पुत्र इकबाल ने पुलिस को बताया कि चार दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल उठाते ही फोन कट गया और उसके बाद लगातार ओटीपी के संदेश आने लगे। शक होने पर जब उसने बैंक में खाते की जांच कराई तो पता चला कि चार दिसंबर को पांच लाख और पांच दिसंबर को तीन लाख रुपये इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निकाल लिए गए हैं। पीडि़त का कहना है कि उसने कभी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं किया था। इधर, थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम सेल से ट्रांसफर होकर आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

