रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। चमन लाल डिग्री कॉलेज लंढौरा की छात्रा लीहा परवीन ने माइक्रो बायोलॉजी में उत्तराखंड टॉप किया है। राज्यपाल उन्हें जनवरी में गोल्ड मेडल देंगे। सलीहा के पति मोहम्मद रहमान लक्सर चीनी मिल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। अब सलीहा साइंटिस्ट बनने की तैयारी कर रही है। सलीहा शुरू से होनहार छात्रा थी। इससे पहले वह लक्सर के एक निजी डिग्री कॉलेज से बीएससी टॉप कर चुकी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

