रुड़की,09 जनवरी (आरएनएस)। नाथूखेड़ी में एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर पीट दिया। महिला ने बताया कि पति ने चाकू से हमला किया और अन्य परिजनों ने लात-घूसों से मारपीट की। घायल महिला की हाथ की हड्डी टूट गई। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पीडि़ता कोनिका निवासी ग्राम नाथूखेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 5 जनवरी वह कंपनी से काम करके घर लौटी। घर पहुंचते ही उनके पति अजय निवासी नाथूखेड़ी ने गालियां देकर चाकू से वार कर दिया। इससे कोनिका लहूलुहान हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

